कछला गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, नहाते समय डूबने से दो चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत
बदायूं।जनपद के थाना मुजरिया क्षेत्र की चौकी बगुला नगला के रहने वाले दो चचेरे-तहेरे भाइयों की कछला गंगा घाट पर नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार,दोनों युवक विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी थे ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा करने के बाद वे अपने साथियों के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

