अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अंकिता शर्मा ने 34 दरोगाओं का किया तबादला, कई चौकियों के प्रभारी बदले

On: June 27, 2026 2:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अंकिता शर्मा ने 34 दरोगाओं का किया तबादला, कई चौकियों के प्रभारी बदले

बदायूं में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार देर रात जनपद में बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों (दरोगा) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी आदेश में 34 दरोगाओं का स्थानांतरण किया गया। कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

किसे कहां मिली तैनाती:-जारी की गई तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक आजाद शर्मा को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना इस्लामनगर, भूपेंद्र सिंह को चौकी कछला घाट (उझानी) से चौकी नरैनी चौराहा (उद्यैती), रिंकू कुमार को चौकी सिविल लाइन से चौकी कछला घाट भेजा गया है।दिनेश कुमार शर्मा को थाना सिविल लाइन का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

दिनेश तिवारी को चौकी सरकारीगंज (कोतवाली) से पुलिस लाइन तथा अवधेश कुमार को महिला थाना से चौकी सरकारीगंज भेजा गया है। इसी तरह प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी समरेर (दातागंज),भूरे लाल को थाना इस्लामनगर से चौकी अल्हैपुर समसपुर, संदीप गुप्ता को चौकी धीमरपुर बढ़ईपुल, सचिन शर्मा को चौकी रेहड़िया (वजीरगंज) से पुलिस लाइन,यशपाल सिंह को थाना मूसाझाग से चौकी रेहड़िया (वजीरगंज), संजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना मूसाझाग और विक्रांत आर्य को पुलिस लाइन से चौकी दबतोरी (बिसौली) भेजा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply