अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bank Holidays in July 2026 : जुलाई में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन है अवकाश

On: June 27, 2026 1:40 PM
Follow Us:
Bank Holidays in July 2026:
---Advertisement---

Bank Holidays in July 2026: इस साल जुलाई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। जुलाई में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 6 छुट्टियां रहेंगी। बताते चलें कि जुलाई, सबसे कम छुट्टियों वाले महीनों में से एक है। आइए जानते हैं कि देश के किन-किन राज्यों में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

जुलाई में 4 रविवार और 2 शनिवार समेत कुल 12 छुट्टियां
जुलाई 2026 में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौकों और स्थानीय त्योहारों की वजह से 6, 9, 16, 17, 18 और 22 जुलाई को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

किस राज्य में कब और कौन-से मौके पर बंद रहेंगे बैंक

6 जुलाई: मिजोरम में MHIP Day के मौके पर राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि साल 1974 में मिजोरम में खास महिलाओं के लिए Mizo Hmeichhe Insuihkhawm Pawl (MHIP) नाम के एनजीओ की स्थापना हुई थी। ये राज्य का सबसे बड़ा महिलाओं के लिए बनाया गया एनजीओ है।

9 जुलाई: मेघालय में Beh Deinkhlam के बड़े अवसर पर राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। Beh Deinkhlam राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहारों में से एक है। जिसे खासतौर पर जैंतिया या पनार जनजाति के लोग सेलिब्रेट करते हैं।

16 जुलाई: ओडिशा में रथ यात्रा, उत्तराखंड में हरेला और मणिपुर में कांग त्योहार के उपलक्ष्य में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 जुलाई: महान क्रांतिकारी यू तिरोत सिंह के पुण्यतिथि के मौके पर मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

18 जुलाई: सिक्किम में Drukpa Tshe-zi के अवसर पर राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। बताते चलें कि Drukpa Tshe-zi बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए एक अत्यंत शुभ मौकों में से एक माना गया है।

22 जुलाई: खर्ची पूजा के बड़े मौके पर त्रिपुरा में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। खर्ची पूजा एक प्रमुख और ऐतिहासिक हिंदू-जनजातीय त्योहार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के आधार पर भागीदारी तय करने हेतु राष्ट्रीय सर्वे कराया जाए: सुरजीत सिंह

Ayodhya News : चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें कौन हैं वो सभी आठ लोग?

केतन अग्रवाल मर्डर केस: प्यार भरे चैट्स और हत्या की खौफनाक साजिश! केतन अग्रवाल केस में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव,  राजनाथ सिंह के बेटे नीरज और पूजा पाल को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

उज्जैन के महाकाल मंदिर में चढ़ावे ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोने-चांदी का लगा अंबार; जानें इस साल कितना दान मिला

तमिलनाडु सरकार हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी देगी

Leave a Reply