अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक: बहनोई की मौके पर मौत, साला गंभीर रूप से घायल

On: June 25, 2026 9:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक: बहनोई की मौके पर मौत, साला गंभीर रूप से घायल

कादरचौक। गांव खिरिया वाकरपुर मोड़ पर ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।चपेट में आए बाइक सवार साले-बहनोई हैं।इसमें बहनोई की मौत हो गई। साला गंभीर रूप से घायल हैं।कादरचौक-उझानी रोड पर यह हादसा बुधवार की देर शाम हुआ।खिरिया वाकरपुर में इस रोड पर मोड़ है।संकेतांक भी नहीं लगे हैं।बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव निजाम पुर निवासी खुर्शीद आलम 35 वर्ष पुत्र अहमद नवी बाइक द्वारा ककोड़ा गांव से अपने गांव जा रहे थे।साथ में रिसौली गांव निवासी सरताज 36 वर्ष पुत्र आजाद भी थे।

ओवरलोड ट्रैक्टर से आमने-सामने इनकी टक्कर हो गई।इसमें खुर्शीद आलम की मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठे सरताज गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक खुर्शीद आलम, सरताज के बहनोई थे।वह ककोड़ा गांव से लाइट डेकोरेशन का काम करते थे। मृतक खुर्शीद आलम के एक बेटा और एक बेटी है।बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिए हैं। वहीं,सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कराई जा रही है।तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply