घर वापस लौट रहे बाइक सवार को डायल 112 वाहन ने मारी टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
दोनों घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे गंभीर, हालत होने पर दोनों घायलो को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा
सहसवान|बदायूं सहसवान नाधा मार्ग पर सरसोंता तीर्थ स्थल के निकट विपरीत दिशा से आ रहे डायल पुलिस 112 वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारकर बाइक पर सवार दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया|जिसमें एक घायल की सीधे पैर कट गया।
हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों भाइयों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम नूरपुर पिनौनी निवासी रवि पुत्र उमेश अपने साथी ग्राम सिरसौल थाना बिल्सी के साथ बाइक से सहसवान की ओर आ रहे थे|जहां तीव्र गति से जा रही पुलिस डायल-112 वाहन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राजू पुत्र नाथू सिंह का सीधा पैर मौके पर ही कट कर अलग हो गया हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं भेज दिया गया तथा परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

