अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी के सामने उजड़ा सुहाग

On: June 22, 2026 6:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी के सामने उजड़ा सुहाग 

बदायूं के उझानी में सोमवार सुबह बरेली-मथुरा हाईवे पर स्लीपर बस ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।इस हादसे में ई-रिक्शा सवार नेमचंद्र (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।उनकी पत्नी रेखा मामूली रूप से घायल हो गईं।नेमचंद्र बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के पलवलिया नगला गांव के निवासी थे।नेमचंद्र और उनकी पत्नी रेखा हरहरपुर गांव में दवा लेने जा रहे थे।टक्कर के बाद बस चालक वाहन लेकर कासगंज की ओर फरार हो गया।पुलिस फरार बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।पुलिस उझानी से कछला तक हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।हादसे के समय ई-रिक्शा में केवल दंपती ही बैठे थे।

पति की मौत से सदमे में पत्नी:-हादसे से पहले ई-रिक्शा में चालक सहित पांच सवारियां थीं, जिनमें से दो उतर चुकी थीं। चालक पैसे ले रहा था और ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा था।तभी पीछे से आई स्लीपर बस ने उसे रौंद दिया।टक्कर से ई-रिक्शा की छत उखड़ गई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस के अनुसार,मृतक की पत्नी सदमे में हैं और ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही हैं।पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply