अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर सामुदायिक चिकत्सा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योगासन और किया वृक्षारोपण 

On: June 21, 2026 7:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर:- सीएचसी केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य सुमित त्यागी ने सूर्य नमस्कार प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इसी के साथ साथ वृक्षारोपण का भी कार्यकर्म किया गया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।


भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी के निर्देशन और चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धुर्वेद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वहीं प्रमोद कुमार पांडे और सौरभ गुप्ता ने कार्यक्रम का संयोजन किया। योगाचार्य सुमित त्यागी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओ का अभ्यास कराया और जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी और विशेष अतिथि के रूप में विधायक महेंद्र खड़कवंशी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी व पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply