लोन ऐप का खौफनाक जाल: पहले युवक से ठगी, अब विदेशी नंबरों से मिल रही जान से मारने की धमकी
बदायूं| ऑनलाइन लोन ऐप के झांसे में आकर एक युवक ठगी का शिकार हो गया।आरोप है कि खाते में रकम भेजने के बाद उससे अधिक धनराशि की मांग की जाने लगी।विरोध करने पर विदेशी और अन्य नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं।पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है।मोहल्ला ठाकुरान निवासी कुलदीप सिंह पुत्र जाल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।कुलदीप ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।करीब एक सप्ताह पहले उसने मोबाइल फोन पर एक लोन ऐप देखा और ऑनलाइन ऋण लेने के लिए आवेदन कर दिया।
आरोप है कि आवेदन के दौरान ऐप संचालकों ने उसके बैंक खाते,मोबाइल नंबर, पैन कार्ड,आधार कार्ड, फोटो और अन्य व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर ली।पीड़ित का कहना है कि 14 जून को उसके खाते में दो किस्तों में करीब आठ हजार रुपये भेजे गए,जिसके बाद उससे ब्याज सहित अधिक धनराशि जमा कराने की मांग शुरू कर दी गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

