सड़क हादसों से कांपा बदायूं: कहीं गई जान, तो कहीं पिकअप की टक्कर से सिपाही की हालत बेहद नाजुक
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कार ने बाइक को जोरदार टककर मार दी।हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी दीपेश के रूप में हुई। उसका साथी विशाल घायल हुआ है।दोनों युवक बदायूं रोड पर निजामाबाद स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे|इसी दौरान उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी थी।हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घायल सिपाही को हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे के बाद पिकअप वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।चालक की तलाश शुरू कर दी है|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

