अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शर्मनाक वारदात: जिला अस्पताल में मृत महिला के कानों से ठेका कर्मी ने निकाले सोने के कुंडल 

On: June 18, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शर्मनाक वारदात: जिला अस्पताल में मृत महिला के कानों से ठेका कर्मी ने निकाले सोने के कुंडल 

स्ट्रेचर से मोर्चरी में ले जाते समय सफाईकर्मी वीरू ने पार किए मृत महिला के कुंडल

बदायूं। जिला अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी कल्पना मात्र से ही सभी सिहर उठें।महिला अस्पताल में बीमारी से मौत के बाद मृत महिला के कानों से कुंडल निकाल लिए। शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि ठेके पर सफाई कर्मचारी का काम करने वाला युवक निकला।सीसीटीवी में पूरी घटना कैद होने पर मृतका के परिजनों ने आरोपी ठेका कर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।सीएमएस ने कर्मचारी को हटाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए हैं|

बुधवार की रात कस्बा दातागंज की रहने वाली शहाना बी को उसके परिजन गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।शहाना कई दिनों से बीमार चल रही थी।जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।इसके बाद वहां ठेके पर तैनात सफाईकर्मी वीरू से कहा गया कि महिला के शव को स्ट्रेचर से मोर्चरी ले जाकर वहां रखवा दे।परिजनों की प्रतिक्रिया:-इधर,डॉक्टरों के महिला को मृत घोषित करने पर उसके परिजनों में चीख-पुकार मची हुई थी।उनका ध्यान शव पर नहीं था।इसी का फायदा उठाते हुए सफाईकर्मी वीरू ने महिला के कानों से सोने के कुंडल निकाल लिए।कुछ देर बाद परिजनों की नजर जब महिला के कानों पर पड़ी तो वह कुंडल गायब देख हैरत में पड़ गए। उन्होंने हंगामा करते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों पर कुंडल चोरी करने का आरोप लगाया तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो सभी हैरत में पड़ गए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply