प्रशासनिक एक्शन: बदायूँ में दर्दनाक भीषण हादसे के बाद डीएम ने गठित की जांच समिति
06 महिलाओं की सड़क हादसे में हुई मौंतो की जांच करेगी 3 सदस्यीय हाई-लेवल जांच कमेटी।
बदायूं। करुआ पुल हादसे में छह महिलाओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।डीएम अवनीश कुमार राय ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है।समिति हादसे के कारणों, जिम्मेदार लोगों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देगी।उझानी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।डीएम अवनीश कुमार राय ने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार,एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और एआरटीओ हरिओम गौतम की संयुक्त समिति गठित की है।यह समिति हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।
डीएम ने बताया कि समिति घटनास्थल का निरीक्षण कर यह पता लगाएगी कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार है।साथ ही वाहनों के संचालन,यातायात नियमों और अन्य संबंधित बिंदुओं की भी पड़ताल की जाएगी। समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।


