अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर–भदौरा रास्ते की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा  किया प्रदर्शन

On: June 17, 2026 8:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर (अमरोहा):-हसनपुर से भदौरा जाने वाला मार्ग पिछले करीब चार वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण गन्ना किसानों को चीनी मिल तक आपूर्ति करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से भरी सड़क पर चलने से किसानों के वाहन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मजबूरन उन्हें लंबा और वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।

सड़क की दुर्दशा का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। स्कूल वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते, वहीं सवारी ढोने वाले ई-रिक्शा और टेंपो आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्राम राजानागल के पास सड़क पर टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है, जिससे लोगों में भय और नाराजगी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष ग्राम शेखुपुर झकड़ी में आयोजित रामकथा के दौरान क्षेत्रीय सांसद को इस समस्या से अवगत कराया गया था। उस समय संबंधित विभाग, विशेषकर पीडब्ल्यूडी से जल्द समाधान कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक ग्रामीण कार्रवाई होने का इंतज़ार कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो क्षेत्रवासी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इस मौके पर राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा सहित योगेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सरदार सिंह, कलुआ, अतुल, सुरेन्द्र सिंह, मोनू, बलवंत सिंह, नकुल सिंह और रामफल सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply