Navpancham Yog 2026 Rashifal : द्रिक पंचांग के अनुसार, मन-मस्तिष्क और विचारों के कारक ग्रह चंद्रमा बुधवार 17 जून, 2026 की सुबह में 08:12 AM बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे. यहां गुरु और शुक्र ग्रह पहले से ही विराजमान है. चंद्रमा के यहां आ जाने से कर्क राशि में न केवल इन तीनों ग्रहों की युति बनेगी, बल्कि एक बेहद शुभ और शक्तिशाली योग भी बन रहा है. यह योग है,
जब शनि जैसे बेहद असरदार ग्रह तीन-तीन ग्रहों से एक साथ नवपंचम योग बनाते हैं. यह इसलिए भी बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली है कि इस समय न केवल गुरु के उच्च के हैं, बल्कि चंद्रमा भी अपनी राशि कर्क में उपस्थित हैं. इसलिए यह 2026 का सबसे शक्तिशाली नवपंचम योग बन गया हैं. सभी राशियों पर इसका असर न केवल व्यापक बल्कि बेहद गहराई से पड़ेगा. आइए जानते है, आपकी राशि समेत अन्य राशियों पर इस विलक्षण ज्योतिषीय योग का क्या प्रभाव होंगे?
मेष राशि
नवपंचम योग मेष राशि के जातकों के लिए लोगों से जुड़ने का अवसर लेकर आया है. किसी पुराने मित्र का फोन अचानक काम की बात में बदल सकता है. ऑफिस में जिस व्यक्ति से कम बनती थी, वही सहयोगी बन सकता है. बिजनेस वालों को रेफरल से नया ग्राहक मिल सकता है. परिवार में किसी युवा सदस्य की उपलब्धि खुशी देगी. सोशल मीडिया पर आपकी राय को समर्थन मिल सकता है. किसी छोटे निवेश पर सकारात्मक संकेत मिलेंगे. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय टालना बेहतर रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस योग से धन और सुविधाओं से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदने का प्लान बन सकता है. बैंक या लोन से जुड़ा मामला आगे बढ़ सकता है. नौकरी में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी. बॉस आपको जिम्मेदारी वाले काम सौंप सकते हैं. किसी रिश्तेदार से चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है. घर के बुजुर्ग की सलाह आर्थिक लाभ दिला सकती है. छोटी बचत भी भविष्य में काम आएगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग लाभकारी है. आपकी बातचीत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. किसी इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे. कंटेंट, मीडिया, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. कोई पुराना ईमेल या आवेदन सकारात्मक जवाब ला सकता है. स्टूडेंट्स को मेंटर का मार्गदर्शन मिलेगा. प्रेम संबंध में खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. पड़ोसी से जुड़ा कोई छोटा विवाद सुलझ सकता है. यात्रा का प्लान अचानक बन सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह नवपंचम योग लिए विशेष प्रभावशाली साबित हो सकता है. लोग आपकी उपस्थिति को नोटिस करेंगे. परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा. कोई रुका हुआ काम गति पकड़ सकता है. बिजनेस में नया अवसर सामने आ सकता है. घर की मरम्मत या सजावट का विचार बन सकता है. प्रेम संबंध में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. किसी जरूरतमंद की मदद करने पर मन को सच्चा संतोष मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शांत रहकर तैयारी करने का है. पर्दे के पीछे किया गया काम जल्द परिणाम देगा. कोई पुराना अधूरा प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है. अस्पताल, बीमा या कानूनी कागजात से जुड़ा मामला आगे बढ़ेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. किसी बुजुर्ग या गुरु समान व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी. अनावश्यक बहस से दूरी लाभदायक रहेगी. नींद और दिनचर्या पर ध्यान दें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह नए लोगों से मिलने का समय है. प्रोफेशनल नेटवर्क तेजी से बढ़ सकता है. किसी समूह या संस्था से जुड़ने का लाभ मिलेगा. नौकरी में टीमवर्क से सफलता मिलेगी. बिजनेस में नया पार्टनर या सहयोगी मिल सकता है. स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. किसी मित्र की मदद भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकती है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
तुला राशि
नवपंचम योग एक असर से तुला राशि के जातकों के लिए करियर के मोर्चे पर हलचल बढ़ सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता पहचान सकते हैं. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेगा. सरकारी कार्यों में गति आ सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. प्रेम संबंध में भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. सार्वजनिक मंच पर बोलने का अवसर मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य के नए रास्ते खोल सकता है. लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. उच्च शिक्षा या किसी विशेष प्रशिक्षण में सफलता मिल सकती है. धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ाव बढ़ेगा. कोई पुराना सपना फिर से जीवित हो सकता है. विदेश से जुड़ा काम गति पकड़ सकता है. पिता या वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा. सकारात्मक सोच लाभ पहुंचाएगी.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए अचानक बदलावों के बीच अवसर छिपे होंगे. निवेश या साझा धन से जुड़ा मामला चर्चा में आ सकता है. किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा. रिसर्च, टेक्निकल या विश्लेषणात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. किसी गोपनीय जानकारी का लाभ मिल सकता है. धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह रिश्तों और साझेदारी का समय है. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. बिजनेस पार्टनर के साथ नई योजना बन सकती है. नौकरी में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी. कोर्ट-कचहरी का मामला समझौते की ओर बढ़ सकता है. प्रेम संबंध में भरोसा मजबूत होगा. संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह नवपंचम योग दैनिक जीवन की छोटी चीजें बड़ा फर्क ला सकती हैं. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. अधूरे काम पूरे करने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य सुधारने की दिशा में कदम बढ़ेंगे. पालतू पशु की देखभाल पर ध्यान जा सकता है. किसी सहकर्मी की मदद से काम आसान होगा. बैंक, बिल या दस्तावेज व्यवस्थित करने का समय है. अनुशासन भविष्य में लाभ देगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह रचनात्मकता और आनंद का समय है. किसी शौक से लाभ मिलने की संभावना है. कलाकार, लेखक और डिजिटल क्रिएटर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी. बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. स्टूडेंट्स को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा. मनोरंजन और काम के बीच संतुलन बनेगा. किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. मन प्रसन्न रहेगा.

