अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM धामी ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत सदभावना CLF द्वारा संचालित दीदी कैफे का शुभारम्भ किया

On: June 14, 2026 9:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान आज शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित ष्जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वारष् कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीएलएफ द्वारा संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न्ब्ब् लागू कर ऐतिहासिक पहल की है और नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है तथा भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने खटीमा को अपना परिवार बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा ऑर्नामेंटल फिश यूनिट निर्माण कार्य के लिए संजीत कुमार और परदेशी राय को सहयोग राशि दी गई। कृषि विभाग द्वारा शशिकांत वर्मा कृषि समाधान समिति सैजनी, सृजन स्वयं सहायता समूह खटीमा, राधा और स्वायत सहकारिता गोलू स्वयं सहायता समूह भगचुरी खटीमा को अनुदान तथा 22 किसानों को रासायनिक उर्वरक वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना से 5 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा पं. दीनदयाल योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर 8 लोगों को ऋण चेक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर दायित्वधारी मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एएसपी उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी में गूंजे बाबा बौखनाग के जयकारे: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: नहाते समय गंगा में बहा दिल्ली का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

AN-32 क्रैश में शहीद प्रशांत पंचतत्व में विलीन: देहरादून में पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

CM ने खटीमा के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया

देहरादून में पानी भरने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, भाई-बहन समेत 3 गंभीर रूप से घायल

कैंची धाम : दो कांस्टेबलों पर लगा लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, गुस्साई भीड़ ने की पुलिसकर्मियों की सरेआम धुनाई

Leave a Reply