अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

On: June 12, 2026 5:56 PM
Follow Us:
amroha
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा, 12 जून। जनपद अमरोहा के हसनपुर तहसील अंतर्गत थाना रेहरा क्षेत्र के गांव मदारीपुर में हाल ही में हुई 18 वर्षीय दलित युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की मांग करने पर पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों पर ही रोड जाम का मुकदमा दर्ज कर दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है और जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर पीड़ित परिवार पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करेगी। कटारिया ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी और अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जाए। इस मौके पर जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें हाजी खुर्शीद अनवर, शाहिद सिद्दीकी, विनोद कुमार सक्सेना, जयपाल सिंह जाटव, राजकुमार, अरुण अली, इमाम रिजवी, डॉ. अहमद मुर्तजा, मयंक कुमार गुर्जर, महिपाल सिंह जाटव, अकरम नवाज, डॉ. इरफान सैफी, हर स्वरूप प्रधान और मनोज कटारिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि जहां भी अन्याय और अत्याचार होगा, पार्टी वहां पीड़ितों के साथ खड़ी नज़र आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply