उसावां क्षेत्र से लापता दो चचेरी-तहेरी बहनें नोएडा में मिलीं
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 18 घंटे में खोज निकाला
बदायूं|उसावां क्षेत्र से लापता दो चचेरी-तहेरी बहनें नोएडा में मिलीं।पुलिस ने 18 घंटे में उनको खोज लिया। इसके बाद पुलिस उनको लेकर थाने पहुंची जहां मेडिकल परीक्षण के लिए दोनों को भेजा गया है।मंगलवार सुबह कस्ब में टहलने आईं दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनें अचानक लापता हो गईं। दोपहर तक वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।दोनों का कोई पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस कार्रवाई:-सीओ दातागंज राहुल पांडेय के निर्देशन में एसओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।सर्विलांस की मदद से किशोरियों की लोकेशन ट्रेस की गई।इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील चौधरी एवं पुलिस टीम ने नोएडा जाकर दोनों को बरामद कर लिया।पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर उनको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।एसओ का कहना है कि मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट और किशोरियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय सराहना:-पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कम समय में किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया।चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

