अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्टील प्लांट में गिरा 1600 डिग्री सेल्सियस का पिघला हुआ लोहा, 8 श्रमिकों की मौत

On: June 8, 2026 8:58 PM
Follow Us:
andhra-pradesh
---Advertisement---

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से कम से कम 8 श्रमिकों की मौत हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, स्टील प्लांट के SMS-2 और STC-3 ताप संयंत्र में ताप संयंत्र में भारी मात्रा में पिघला हुआ लोहा लीक हो गया। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
विशाखापत्तनम में हुए इस दर्दनाक हादसे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान लिया है। पीएम मोदी ने लिखा- “विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे से व्यथित हूं। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

1600 डिग्री सेल्सियस था तापमान
PTI की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अब तक 5 श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब बाल्टी में रखे पिघले लोहे को क्रेन से ले जाया जा रहा था, तभी पिघला हुआ लोहा श्रमिकों के ऊपर गिर गया। पुलिस के अनुसार पिघला हुआ लोहा काफी ज्यादा गर्म था और उसका तापमान लगभग 1600 डिग्री सेल्सियस था।

चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा?
इस हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी दुख जताया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा- विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे से मैं काफी स्तब्ध हूं। मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की जान चली गई है। मैंने संबंधित अधिकारियों से बात की है और उन्हें सभी सरकारी विभागों के समन्वय से राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply