अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमरोहा में आवारा सांड का आतंक, आम के बाग के रखवाले की कुचलकर मौत

On: June 7, 2026 8:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में आवारा सांड का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के याकूबपुर उर्फ आगापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में आम के बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति की सांड के हमले में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अमरोहा शहर के मोहल्ला कटरा निवासी 50 वर्षीय राम रतन सिंह गांव निवासी राजेंद्र के आम के बाग की देखरेख कर रहे थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल राम रतन सिंह को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।रविवार को परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सांड काफी समय से क्षेत्र में आतंक मचा रहा है। वह पहले भी कई किसानों और राहगीरों पर हमला कर चुका है। सांड के डर से ग्रामीण अब खेतों और जंगलों में अकेले जाने से बच रहे हैं और समूह में ही लाठी-डंडे लेकर निकलने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस खतरनाक सांड को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।वहीं, हसनपुर कोतवाल राजेश तिवारी ने इस घटना की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply