अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जिला कारागार का औचक निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, बंदियों से की बात

On: May 31, 2026 4:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिला कारागार का औचक निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, बंदियों से की बात

बदायूं में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदी बैरकों, भोजनालय तथा चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति को परखा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बंदियों के खानपान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई।

सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाने का निर्देश:-जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न करने पाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने जेल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए और सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं निगरानी व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की।अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को नियमित निरीक्षण, सतर्क निगरानी तथा बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क:_ज्येष्ठ पूर्णिमा सहित आगामी आयोजनों और सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन जिले की संवेदनशील संस्थाओं की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहा है।इसी क्रम में जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply