अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

On: May 30, 2026 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया।गांव रोटा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।हादसे में बिसौली थाना क्षेत्र के नवादा निवासी गोपी (25 वर्ष) और सहसवान क्षेत्र के भगतपुर निवासी दिनेश की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भिजवाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया।जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News : वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कल गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाई अलर्ट पर प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Hasanpur News-हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत और अरुण कुमार को दी भावभीनी विदाई

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Leave a Reply