अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘Cannes Queen’ ऐश्वर्या, लेकिन लाइमलाइट बटोर ले गईं बेटी आराध्या

On: May 23, 2026 1:36 PM
Follow Us:
'Cannes Queen'
---Advertisement---

Cannes Queen‘ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंच चुकी हैं। फ्रेंच रिवेरा से उनकी पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को आखिरकार शुक्रवार, 22 मई, 2026 को उनकी एक झलक देखने को मिली। अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन ब्लू ड्रामैटिक गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अब अभिनेत्री अपने दूसरे लुक को लेकर चर्चा में हैं। ऐश्वर्या ने पाउडर पिंक आउटफिट में रेड कार्पेट पर शिरकत की और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज देती दिखीं। इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं और सबकी नजरें ऐश्वर्या के साथ आराध्या पर भी जा टिकीं।

आराध्या के लुक की हो रही चर्चा
आराध्या पिछले कुछ सालों से अक्सर अपनी सुपरस्टार मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती रही हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 21 मई को ऐश्वर्या और आराध्या कान फिल्म फेस्टिव के चलते फ्रांस के लिए रवाना हुईं और अब आराध्या अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। स्टारकिड ने सैटिन रेड गाउन पहना था और इसके साथ चमकदार केप भी थी। इस लुक में आराध्या अपनी मां के साथ पोज करती भी दिखीं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आराध्या, फ्रेंच रिवेरा के बैकग्राउंड में मां ऐश्वर्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। अब ये वीडियो काफी चर्चा में है।

आराध्या के लुक पर यूजर्स के रिएक्शन
आराध्या का लुक अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई ने स्टारकिड का कॉन्फिडेंस देखकर उन्हें बच्चन फैमिली की अगली स्टार बताना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आराध्या बिलकुल अपनी मम्मी की कॉपी हैं, कॉन्फिडेंस में भी और खूबसूरती में भी।’ वहीं एक ने लिखा- ‘आराध्या का कॉन्फिडेंस देखकर लगता है वह भी बड़ी स्टार बनेंगी।’ वहीं कुछ ऐश्वर्या के लुक की तारीफ में कसीदे पढ़ते दिखे। एक यूजर ने लिखा- ‘ऐश्वर्या दिन पर दिन और खूबसूरत होती जा रही हैं।’ एक ने लिखा- ‘बार्बी डॉल, पहले भी और अब भी।’

ऐश्वर्या राय बच्चन का ब्लू गाउन लुक
इससे पहले ऐश्वरया ने इस कार्यक्रम के लिए अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया एक खास रॉयल ब्लू गाउन चुना। ऐश्वर्या राय के कान आउटफिट में अमित अग्रवाल की सिग्नेचर क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के वीडियो, फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें अभिनेत्री का लुक देखने के बाद फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन के लेटेस्ट प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट पर बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार मणिरत्नम द्वारा निर्देशित दो भागों वाली तमिल पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट टू’ (2023) में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। पोन्नियन सेलवन की बात करें तो इस पीरियड ड्रामा में ऐश्वर्या के साथ कार्थी, रवि मोहन, तृषा कृष्णन और चियान विक्रम भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply