Wrestling Federation of India-पानीपत : महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के नए नियमों के कारण ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट एशियन गेम्स-2026 में नहीं खेल पाएंगी। बताया जा रहा है कि वे आने वाले चयन ट्रायल की पात्रता खो चुकी हैं।
कुश्ती महासंघ ने कहा कि 30 मई को दिल्ली में होने वाले महिला टीम के ट्रायल होने है जिसमें केवल वो ही खिलाड़ी शामिल होंगे। जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह फैसला नई प्रतिभाओं व गौजटा फॉर्म को महत्व देने के लिए लिया है। वहीं पात्रता के लिए 2025 की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2026 के सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल चैम्पियनशिप को ही मानक बनाया है। पहलवान विनेश फोगाट तीनों में से किसी टूर्नामेंट में नहीं रही हैं।

