Fatty Liver Ke Lakshan : फैटी लिवर की दिक्कत तब होती है जब लिवर पर फैटी सेल्स बनने लगती हैं. लिवर शरीर का वह अंग है जो ठीक तरह से काम ना करे तो पूरे शरीर की सेहत बिगड़ने लगती है. ऐसे में लिवर का ठीक तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है. फैटी लिवर होने पर शरीर के अन्य हिस्सों की तरह ही चेहरे पर भी इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए चेहरे पर कैसे दिखते हैं फैटी लिवर के लक्षण.
चेहरे पर सूजन
फैटी लिवर की दिक्कत में चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है. लिवर डैमेज होने पर फ्लुइड बैलेंस बिगड़ जाता है जिसके कारण चेहरे पर सूजन या पफीनेस दिखने लगती है.
गर्दन पर काले निशान
फैटी लिवर में गले और गर्दन पर काली लकीरें नजर आ सकती हैं. हाई इंसुलिन लेवल्स फैटी लिवर की दिक्कतों को बढ़ाते हैं. ऐसे में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण गर्दन पर कालापन दिख सकता है.
चेहरे पर लाल निशान दिखना
चेहरे पर लाल निशान दिखना या बंप्स निकल आना लिवर डिजीज के लक्षणों में शामिल है. यह फैटी लिवर का वॉर्निंग साइन हो सकता है.
इन लक्षणों को भी ना करें इग्नोर
चेहरे पर पीलापन दिखना और खुजली होना भी लिवर की दिक्कतों में शामिल है. ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें.
फैटी लिवर डिजीज में कैसा दिखता है लिवर
स्वस्थ लिवर लाल रंग का होता है और चिकना नजर आता है जबकि फैटी लिवर में लिवर आकार में बड़ा और पीले रंग का नजर आता है.
समय रहते फैटी लिवर का इलाज ना करने पर क्या होता है
समय रहते अगर फैटी लिवर की दिक्कत को ठीक ना किया जाए तो इससे नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (NASH) हो सकता है जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है.

