अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली : 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

On: May 3, 2026 9:24 AM
Follow Us:
दिल्ली
---Advertisement---

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं। आग लगने की बाद मौके पर कई लोग फंस गए, जिनको रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुट गईं। पुलिस और दमकल के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका है। सर्च ऑपरेशन जारी है। बिल्डिंग में 8 परिवार रहते थे।

पुलिस का सामने आया बयान
पुलिस ने बताया कि 3 मई को करीब 3:48 बजे सुबह विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी, विवेक विहार के एसएचओ और एसीपी के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल और क्राइम टीम भी विवेक विहार फेज-I स्थित परिसर बी-13 पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि परिसर की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में आग लगी हुई थी। बचाव और आग बुझाने के अभियान के दौरान इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीडीएमए स्टाफ, यातायात अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

कॉपी अपडेट हो रही है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply