अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mirzapur Road Accident : हादसे के बाद 2 कारों में लगी आग11 लोगों की जिंदा जलने से मौत

On: April 23, 2026 8:40 AM
Follow Us:
Accident News
---Advertisement---

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने बोलेरो, एक कार और एक कंटेनर को टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और कार में तुरंत आग लग गई. आग लगने की वजह से वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें से ज्यादातर लोग बोलेरो में सवार थे, जिनमें कई लोग जिंदा जल गए. मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं.

सीएम योगी ने जताया दुख हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में सबसे ज्यादा भयानक आग बोलेरो में लगी, जिसकी वजह से उसमें सवार 6 लोग जिंदा जल गए और उनमें से किसी को बचाया नहीं जा सका. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा गांव के रहने वाले थे और मैहर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. वहीं सीएम योगी ने भी इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के तुरंत बाद आग की लपटें तेज हो गईं और कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों की वजह से किसी को बचाया नहीं जा सका. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और शवों को बाहर निकाला गया. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होना हो सकता है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply