Divyanka Sirohi Death: हरियाणवी एक्ट्रेस और मॉडल दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिव्यांका पंजाबी सिंगर अफसाना खान के गाए भक्ति गीत बरसाना मिला है में भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी के साथ भी काम किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे।

