आसिफ मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़
#युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#
“युवती ने पुलिस को सौपा मोबाइल, मोबाइल में मिली दो सिम के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान (बदायूं) मुजरिया थाना क्षेत्र के 1 ग्राम निवासिनी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर में अकेली सो रही थी 11:00 बजे के लगभग ग्राम के ही दबंग प्रवृत्ति के दो लोग उसके घर में घुस आए घुसते ही उन्होंने गाली गलौज एवं छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जिसका उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट प्रारंभ कर दी शोर मचाए जाने पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी अपना एक मोबाइल मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल हो गए पीड़िता ने आरोपियों का मोबाइल पुलिस को सौंप दिया मोबाइल में अलग-अलग नाम से दो सिम मिला जिसके आधार पर पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शैतान सिंह पुत्र नेकसू, कमलेश पुत्र सुखबीर के विरुद्ध अपराध संख्या 441 धारा 333,74, 115/2, 352/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

