अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, DM ने प्रशिक्षण को लेकर दिए निर्देश

On: April 18, 2026 5:17 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-जनगणना 2027 के पहले चरण मकान गणना एवं मकान सूचीकरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी  निधि गुप्ता वत्स ने जूम मीटिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। डीएम ने समस्त चार्ज अधिकारियों से जनगणना 2027 के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। जिले को कुल 3680 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है और सभी ब्लॉकों का मानचित्रण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

बैठक में डीएम ने समस्त चार्ज अधिकारियों और एसडीएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 06 मई 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता इतनी बेहतर होनी चाहिए कि प्रगणक जनगणना संबंधी आंकड़ों को पूर्ण समझ के साथ और उच्च गुणवत्ता में एकत्रित कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण स्थल के चयन को लेकर डीएम ने कहा कि ऐसे स्थान चुने जाएं जहां पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ एवं हवादार कमरे तथा उचित टॉयलेट व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर प्रशिक्षण स्थलों का चुनाव करने का निर्देश दिया ताकि किसी को परेशानी न हो। निगरानी की व्यवस्था में जिले के समस्त एसडीएम को ट्रेनिंग इंचार्ज और खंड शिक्षा अधिकारियों को सहायक ट्रेनिंग इंचार्ज बनाया गया है। डीएम ने स्व-गणना (Self Enumeration) के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्व-गणना 07 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी। इसके लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी   गरिमा सिंह, उप जिला जनगणना अधिकारी सहित समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply