अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: मासूम से दरिंदगी में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हो कार्यवाई: सांसद  

On: April 15, 2026 7:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: मासूम से दरिंदगी में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हो कार्यवाई: सांसद  

बदायूं| बिल्सी क्षेत्र एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को सपा सांसद आदित्य यादव पहुंचे।परिजनों से मुलाकात कर बच्चों की हालत देखी।परिजनों ने सांसद से कहा कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी और शुरुआत से ही आरोपी को बचाने का प्रयास करती रही। सांसद आदित्य यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की जघन्य घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

सांसद ने बिल्सी क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि मासूमों के साथ हो रही वारदातें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय कर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।आदित्य ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कहा कि मौजूदा हालात में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों में कानून का डर खत्म होता दिख रहा है। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कहीं मासूमों के साथ दरिंदगी हो रही है तो कहीं किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply