बदायूँ।जिलाधिकारी बदायूँ के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी0एल0 यादव के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सोमवार को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री को विशेषकर खुले हुए खाद्य पदार्थ, बेकार सड़े हुए फल-सब्जी इत्यादि एंव असुरक्षित तरीके से तैयार किये जा रहे ताजा फलों,गन्ने के जूस इत्यादि पर नियत्रंण हेतु स्थान बहेड़ी तिराहा, बड़े सरकार एवं लालपुल चौराहा बदायूँ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता पप्पू, राजबाबू, अनिल कुशवाहा,राम नमन गुप्ता एवं सिराज के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।




