Sonipat News-सोनीपत : सोनीपत में दिनदहाड़े हत्या की वारदात ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ी सवार युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल राई थाना पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सोनीपत के गांव भूरी निवासी संदीप जो अपनी गाड़ी को किराए पर चलने का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दो नौजवान युवक जो हाथों में लाठी और डंडे लेकर आए थे। उन्होंने मृतक पर लगातार हमला किया है और किसी को भी बीच में न आने की बात कही क्योंकि मृतक संदीप बार-बार किसी के पास फोन कर रहा था और उसे अपशब्द बोल रहा था।
उसी के बाद यह दो नौजवान युवक पहुंचे थे, जिन्होंने लगातार संदीप पर हमला किया था। मृतक पर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला किया और जब तक हमला किया जब तक उसकी जान नहीं निकल गई और उसके बाद उसी की गाड़ी लेकर वहां से चले गए और कुछ दूरी पर ही गाड़ी छोड़कर दोनों हमलावर फरार हो गए।
वहीं मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते संदीप की हत्या की गई है। संदीप पर गाड़ी सवार दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया है और उसकी हत्या की है। मामले में टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

