अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Iran-US Peace Talk : ईरान-अमेरिका के बीच पहले दौर की बातचीत खत्म

On: April 11, 2026 9:50 PM
Follow Us:
Iran-US Peace Talk
---Advertisement---

Iran-US Peace Talk : ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से इतर पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इसमें ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके पहले शहबाज शरीफ ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की थी। इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ ने जेडी वेंस का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। इसके कुछ ही देर बाद अमेरिका और ईरान में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

 

 

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर क़लीबाफ़ के नेतृत्व में और विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची सहित ईरान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ शांति वार्ता में भाग लेने के लिए वहां पहुंचा है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने कहा है कि शांति समझौते तक पहुंचने के लिए अमेरिका को ईरान के अधिकारों को स्वीकार करना होगा। ईरान ने कहा है कि अमेरिका को उसकी 2 प्रमुख शर्तें माननी होंगी। इसमें सीज की गई ईरानी संपत्तियों को रिलीज करने और लेबनान में पूर्ण युद्ध विराम करने की मांग शामिल है।

वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपित जेडी वेंस का प्लेन भी इस्लामाबाद लैंड कर चुका है। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को रिसीव करने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर खुद एयरपोर्ट पहुंचे। अब थोड़ी ही देर में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता शुरू होगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी वायु सेना के नूर खान एयरबेस पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज़ सादिक, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply