Badaun News: फैजगंज बेहटा में हुई हत्या के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर,
बदायूं फैजगंज बेहटा में प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या के आरोपी बंटी ने कोर्ट में सरेंडर किया।31 मार्च को आसिफ उर्फ गुड्डू की गला दबाकर हत्या की गई थी।बंटी को शक था कि आसिफ उसकी प्रेमिका से बात करता था।पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ करने की योजना बना रही है।
फैजगंज बेहटा में हुई प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के एक आरोपी बंटी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।इस मामले में भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।31 मार्च को हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपी को तलाशी रही और वह एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर दिया।जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ की बात कह रही है।फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड संख्या आठ निवासी आसिफ उर्फ गुड्डू पुत्र इकबाल खां का शव क्षेत्र के गांव सिसरका के जंगल में खून से लथपथ व गले में काला गमछा फंसा हुआ मिला था।
शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम को भेज दिया।पोस्टमार्टम में आसिफ की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई।मृतक आसिफ पुत्र अमन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन लोग उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए।जिसका सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी उसके पास है।सभी आरोपितों ने उसके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी।और शव सिसरका के जंगल में फेंक दिया।मृतक के बेटे अमन की इस तहरीर पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था।लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। जांच में पता चला कि बंटी को शक था|कि आसिफ उर्फ गुड्डू उसकी प्रेमिका से बात करता है और उसके संबंध हैं।इसी के चलते बंटी ने उसे बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।पुलिस बंटी की तलाश में थी लेकिन वह गच्चा देकर पुराने मामले में सरेंडर होकर जेल चला गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

