अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Minimum Wage Hike : हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, सीधे इतने रुपये बढ़ा दी न्यूनतम मजदूरी

On: April 8, 2026 8:53 PM
Follow Us:
Haryana Minimum Wage Hike
---Advertisement---

Haryana Minimum Wage Hike: हरियाणा सरकार ने अनस्किल्ड वर्कर्स यानी मजदूरों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी है। हरियाणा सरकार ने न्यूनतम मजदूरी को पहले के मुकाबले 3 हजार 963 रुपये और बढ़ा दिया है। इसका सीधा फायदा हरियाणा के उन लोगों को मिलेगा जो अकुशल श्रमिक हैं। इस फैसले से उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। जानिए पहले हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी कितनी थी और अब यह बढ़कर कितनी हो गई है।

3 हजार 963 रुपये बढ़ी न्यूनतम मजदूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी ने अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को मौजूदा 11 हजार 257 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15 हजार 200 रुपये प्रति माह करने की सिफारिश की थी। इन सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए, हरियाणा के मंत्रिमंडल ने आज इस मामले पर चर्चा की और न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया।

35 फीसदी बढ़ गई मजदूरों की मासिक आय
जान लें कि अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी को लेकर लिया गया यह फैसला आज (बुधवार को) से ही पूरे हरियाणा राज्य में लागू हो गया है। जो भी अकुशल श्रमिक कहीं काम करेगा, उसे न्यूनतम वेतन के रूप में हर महीने 15 हजार 220 प्रति महीने मिलेंगे। इस निर्णय ने उनकी मासिक आय में करीब 35 फीसदी का इजाफा हो गया।

दिहाड़ी मजदूरों को मिली राहत
इस निर्णय को अकुशल मजदूर वर्ग के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है। इसमें भी खासकर उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो दिहाड़ी पर काम करके अपनी फैमिली का पालन-पोषण करते हैं। मासिक आय में यह बढ़ोतरी उनके लाइफस्टाइल में सुधार लाने में मदद सकती है। मजदूरी के बढ़ने से मजदूरों की क्रय शक्ति भी बढ़ेगी और इससे वे अपने दैनिक खर्चों को और अच्छे तरीके से पूरा कर पाएंगे। इससे वह कुछ बचत भी कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply