*बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर भूमाफियाओं ने दो दुकानों पर मध्य रात्रि कब्जा किया*
#जानकारी होने पर पहुंचे दुकान स्वामी ने पुलिस की शिकायत, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मौके से दो लोगों को लिया हिरासत में शेष हो गए फरार#
“राज्य मार्ग पर अवैध रूप से दुकानों पर किए जा रहे कब्जे से व्यापारियों में मचा हड़कंप”
*पीड़ित ने पिता पुत्र सहित पांच लोग नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज*
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान के बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित मुख्य मार्ग पर कृष्ण चंद्र उर्फ के सी पुत्र योगेंद्र पाल निवासी नगला चोरी कई दुकानें हैं जिन पर बीती रात मध्य रात्रि की एक वाहन में सवार होकर एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं एवं भू माफिया लोग भारी तादाद में दो दुकानों पर कब्जा करने के उद्देश्य से पहुंच गए और उन्होंने दुकानों के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया कब्जा करने के उपरांत उन्होंने दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कब्जा करके बैठ गए मामले की जानकारी दुकान स्वामी कृष्ण चंद उर्फ के सी निवासी ग्राम नगला चोई को मध्य रात्रि में ही मिल गई वह अपने परिजनों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी काफी देर तक तो पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती रही परंतु एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से दुकानों पर कब्जा कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया तो कबजेदारों में हड़कंप मच गया वह इधर-उधर भागने लगे पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया मौके पर कबजेदारों एवं पुलिस महिला पुलिस से काफी नोक जोक भी हुई परंतु जनप्रतिनिधि के कड़ाई से पेश होने के बाद पुलिस ने जैसे तैसे अवैध कब्जा कर रहे लोगों से भवन खाली कराया और भवन स्वामी के ताले डलवाए।
पीड़ित भवन स्वामी कृष्ण चंद्र उर्फ के सी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी जगदीश पुत्र रक्षपाल प्रमोद पुत्र जगदीश सोमपाल पुत्र रमेश निवासी नगला चोई, लालू पुत्र खुशीराम, वीरपाल पुत्र दयाराम निवासी सुजावली तथा अन्य 5,6 लोगों के विरुद्ध अवैध रूप से कब्जा करने तथा दुकानों में रखा समान क्षतिग्रस्त एवं लूट कर ले जाने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
पुलिस ने पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
मामले की नजाकत तो देखिए कि जिस जगह उपरोक्त भूमाफियाओं द्वारा दुकानों पर कब्जे किए गए वहां से मात्र 50 कम की दूरी पर पुलिस पिकेट भी गस्त कर रही थी परंतु पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी जिसकी चर्चा नगर में बड़े पैमाने पर हो रही है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया संपर्क नहीं हो सका।

