अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- शिक्षा ही व्यक्ति, समाज, देश की तरक्की का एकमात्र मूल मंत्र* मुख्य अतिथि  (शाहिद अली खान)

On: April 5, 2026 8:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*शिक्षा ही व्यक्ति, समाज, देश की तरक्की का एकमात्र मूल मंत्र* मुख्य अतिथि  (शाहिद अली खान)

“आर के एम पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग”

सहसवान (बदायूं): मुख्य अतिथि शाहिद अली खान ने कहा की शिक्षा ही एक ऐसा मूल मंत्र है जो व्यक्ति समाज देश की तरक्की के मार्ग प्रशस्त करता है श्री खान नगर के मोहल्ला शहवाजपुर के आर के एम पब्लिक स्कूल, महल दरवाजा में आयोजित भव्य वार्षिक समारोह में बोलते हुए अपने विचार व्यक्त किये इस मौके पर वर्ष 2025 26 का वार्षिक परीक्षा फल परिणाम भी बच्चों को वितरित किए गए विद्यालय में वार्षिक परीक्षा फल प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरष्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक और कविता पाठ जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।।

विद्यालय के अध्यक्ष फरीद अहमद ने अपने संदेश में कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि हर घर में शिक्षित और साक्षर व्यक्ति होना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके।

विद्यालय की प्रिंसिपल नुखरा खानम ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया और सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर खालिद खान (फाइव स्टार), काशिफ अली खान, असलम अहमद, रफी अहमद, शाहनवाज अंसारी, सोनू यादव, अदनान, विक्की महेश्वरी, भूरे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समारोह में अभिभावकों की भी विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों की मेहनत से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए सभी को बधाई दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply