अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-मेरठ में देसी शराब पीने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ठेका सील, जांच में जुटी पुलिस

On: April 4, 2026 11:29 AM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News-मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लोगों की मौत से भारी हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी और परिजनों के आरोपों के अनुसार, तीनों की मौत देसी शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने से हुई है। एक ही गांव में तीन मौतें होने से इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। प्रशासन और पुलिस विभाग मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों का भारी हंगामा

यह पूरा मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है। मृतकों की पहचान बाबूराम, अंकित और जितेंद्र के रूप में हुई है। मृतक बाबूराम के बेटे सचिन ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद जब तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो उन्हें तुरंत टोल प्लाजा के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान अंकित और जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि कुछ देर बाद बाबूराम ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौतों की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों ने अस्पताल और गांव में भारी हंगामा कर दिया। परिजनों का सीधा आरोप है कि तीनों की जान जहरीली शराब पीने की वजह से गई है।

अधिकारियों ने डाला डेरा, शराब का ठेका सील

घटना की भनक लगते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जिलाधिकारी (DM) वी.के. सिंह, एसएसपी (SSP) अवनीश पांडे और एसपी सिटी आयुष विक्रम सहित कई आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित शराब के ठेके को सील कर दिया है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच के आदेश दे दिए हैं।

मौके से मिले इन 2 ब्रांड्स के पव्वे, बिसरा रहेगा सुरक्षित

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से शराब के चार पव्वे (बोतलें) बरामद हुए हैं। इनमें से तीन पव्वे ‘दिलकश’ ब्रांड के और एक पव्वा ‘बंटी जीरा मसाला’ का बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी शराब के सेवन से लोगों की हालत बिगड़ी। पुलिस ने इन बोतलों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

क्या कहते हैं SSP एसएसपी?

मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “पुलिस और आबकारी विभाग की पूछताछ में यह सामने आया है कि शुक्रवार को टैटरापैक शराब की कई पेटियां बिकी हैं, लेकिन कहीं और से ऐसी किसी अनहोनी की खबर नहीं आई है। मृतकों ने शराब कहां से खरीदी और कौन बेच रहा था, इसकी पड़ताल जारी है।”

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। एहतियात के तौर पर मृतकों का बिसरा (Viscera) भी सुरक्षित रखा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply