अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Video-थार कार ने बरपाया कहर, 3 को कुचला, मौके पर मौत

On: March 29, 2026 11:07 AM
Follow Us:
Video
---Advertisement---

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार थार कार ने 3 लोगों को कुचल दिया है। इस घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 54 साल का पुरुष, 10 साल का एक बच्चा और 8 साल का एक बच्चा शामिल है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार थार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। मामला पटौदी के खोड गांव का है। थार गाड़ी चालक तीनों को टक्कर मारने के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की सूचना मिलने के बाद थार गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में पटौदी के पास खौड़ गांव में देर रात करीब 11 बजे एक शख्स 2 बच्चों के साथ जा रहा था। थार गाड़ी की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल में रखवा दिया और थार गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करवा दिया।

थार गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों करीब तीस फीट दूर जाकर गिरे। इस दौरान गाड़ी चालक घटना के बाद मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, टक्कर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने थार गाड़ी को भी पुलिस थाने में खड़ा कर दिया और अब पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपांशु (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका गांव गोरियावास बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द जिला अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!