अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: हत्या कर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में फेंका गया युवक का शव, नहीं हुई पहचान 

On: March 26, 2026 10:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: हत्या कर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में फेंका गया युवक का शव, नहीं हुई पहचान 

वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित,

बदायूं।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कपरोल के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बुधवार को युवक का क्षत विक्षत शव मिला।उसके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। चेहरा कुचला गया है।युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब चार बजे राहगीरों ने अंडरपास के अंदर युवक का शव पड़ा देखा।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका।थानाध्यक्ष इस्लामनगर उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है।कि उसकी हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है।कि वारदात को कहीं और अंजाम देने के बाद शव को सुनसान स्थान देखकर अंडरपास में फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

घटनास्थल पर मिली शराब की बोतलें:-घटनास्थल से शराब की बोतलें और पानी की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं।कि घटना से पहले वहां कुछ लोग मौजूद थे। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।साथ ही,वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!