अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- 23 मार्च 1931 को शहीद हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया*

On: March 23, 2026 6:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

23 मार्च 1931 को शहीद हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया*

 

बदायूँ : प्राइवेट बस स्टैंड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के कैम्प कार्यलय पर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर के सयुक्त नेतृत्व में शहीदी दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए उन्हें नमन किया एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की!

इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने 23 मार्च 1931 को शहीद हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया। उन्होंने लाहौर में सांडर्स हत्याकांड और असेंबली में बम विस्फोट जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए इन क्रांतिकारियों के साहस और त्याग को रेखांकित किया ओमकार सिंह ने कहा भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के ऐसे युगपुरुष हुए, जिन्होंने अपने विचार और व्यवहार, दोनों से मातृभूमि की आजादी के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इन वीरों के पराक्रम की गूंज ने पूरी अंग्रेजी हुकूमत को भयभीत कर दिया। मातृभूमि की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल जाने वाले इन वीरों की वीरगाथा का स्मरण कर रोम-रोम राष्ट्रभक्ति से भर उठता है। भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को उनके ‘शहीदी दिवस’ पर स्मरण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनका वंदन करता हूं।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने सयुक्त रूप से कहा अमर बलिदानी शहीद सरदार भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इन वीर राष्ट्रभक्तों ने साहस, त्याग और देशप्रेम की अद्वितीय मिसाल पेश की। उनका जज्बा और आदर्श आज भी हर भारतीय के हृदय में राष्ट्र सेवा की प्रेरणा जगाते हैं। मातृभूमि के प्रति यह समर्पण सदैव हमारे लिए प्रेरक रहेगा। इस अवसर पर विधि विभाग अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी ने कहा इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की प्रेरणा देती रहेगी। आज बलिदान दिवस पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि इस अवसर पर प्रदेश सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किये संचालन जिला महासचिव इखलास हुसैन ने किया मुख्य रूप से मुनेंद्र कन्नौजिया, रंजीत, साहिल, जमाल, सुमेर, श्याम सिंह, दिनेश पाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Sahaswan news :- वर्ष 2026 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 

Sahaswan news :- स्वामी मुक्तेश्वर आनंद के बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता का बयान, जताई कड़ी आपत्ति

Leave a Reply

error: Content is protected !!