Eid Ul Fitr: कड़ी सुरक्षा में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई
बदायूं जिले में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।आज शनिवार को सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी।लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
ईद के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।


