अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नव वर्ष में इन राशियों की चमक जायेंगी किस्मत, पढ़ें अपना राशीफल

On: March 20, 2026 8:57 AM
Follow Us:
Hindu Nav Varsh
---Advertisement---

Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नव संवत्सर की शुरुआत भी हो चुकी है। इस नवसंवत्सर का नाम रौद्र होगा। इस नववर्ष में राजनीतिक उथल -पुथल के साथ ही वातावरण में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस वर्ष में भी गुरु अतिचारी चाल चलेंगे जिसके चलते भी देश-दुनिया में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसके बावजूद भी कुछ राशियों के लिए यह साल बेहद शुभ फलदायक रह सकता है। इन्हीं राशियों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए हिंदू नववर्ष शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। अप्रैल के महीने में आपको करियर और कारोबार के क्षेत्र में आशातीत परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। बुध ग्रह इस साल आपको उच्च पद तक पहुंचा सकते हैं। भाग्य का सहयोग भी इस राशि के जातकों को प्राप्त होने की संभावना है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि दिसंबर माह के दौरान थोड़ा सतर्क रहने की आपको आवश्यकता होगी। सेहत को लेकर इस दौरान कोताही न बरतें।

तुला राशि
हिंदू नववर्ष आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। आपको समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। बीते समय में किए गए अच्छे कार्यों का रिजल्ट आपको मिल सकता है। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी इस साल में मिलने की संभावना है। शुक्र ग्रह आपके आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाएंगे। जो लोग क्रिएटिव फिल्ड में हैं उनको सम्मान प्राप्त हो सकता है। हालांकि करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला इस साल सलाह के बिना आपको नहीं लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि
आपके लिए समय अच्छा रहेगा। आपके कार्यों को हिंदू नववर्ष में गति मिल सकती है। सफलता इस राशि के जातकों के कदम चूम सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आने की संभावना है। कुछ विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप पार्टियों में हिस्सा लेते इस साल देखे जा सकते हैं। सेहत को लेकर जो समस्याएं चल रही थीं उनका भी आपको समाधान मिल सकता है। एकाग्रता में वृद्धि होगी। हालांकि आपको शत्रु पक्ष से इस साल में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि
आपके लिए यह साल अच्छा साबित हो सकता है। इस साल में धनु राशि के लोग धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। आप ऊर्जावान नजर आएंगे और अटके कार्यों को पूरा कर पाने में कामयाब होंगे। आर्थिक पक्ष भी इस साल में मजबूत हो सकता है और आय के नए साधन भी आपको मिलने की संभावना है। साल के मध्य में आपको थोड़ा सतर्कता दिखानी होगी। इस दौरान पारिवारिक जीवन में संभलकर रहने की आपको सलाह दी जाती है। योग-ध्यान करने से आपको आशातीत परिणाम इस साल मिल सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!