*नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के बड़े भाई का हुआ निधन*
#कछला घाट पर किया अंतिम संस्कार निधन की खबर सुनकर सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचे उनके आवास पर#

सहसवान ( बदायूं) नगर की मोहल्ला मोहद्दीनपुर नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव के बड़े भाई लल्लू सिंह राघव वॉच मैकेनिक का रविवार को प्रातः 10:00 बजे मोहल्ला अकबराबाद आवास पर निधन हो गया वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे!
निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा मिलने वालों परिचितों रिश्तेदारों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया भारी तादाद में लोगों ने उनके घर पहुंच कर मृतक आत्मा के शब पर पुष्प चढ़ाएं एवं शोक संतृप्त परिवार को दुख की घड़ी में भगवान से धैर्य धारण करने के लिए प्रार्थना की।
लल्लू सिंह एक अच्छे वॉच मैकेनिक थे तथा कई दिनों से बीमार चल रहे थे अचानक रविवार को 10:00 बजे के लगभग उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
लल्लू सिंह के शव को कछला गंगा घाट पर ले जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय क्षेत्र एवं दूर दराज के संभ्रांत लोग उपस्थित थे।

