अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tecno Pop X : नए स्मार्टफोन पर जारी हुआ बंपर डिस्काउंट

On: March 7, 2026 4:15 PM
Follow Us:
Tecno Pop X
---Advertisement---

Tecno Pop X इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ है। लेकिन अब इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। यह चीनी कंपनी का एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसकी कीमत भी कम है। लेकिन फिर भी कंपनी ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए इस पर बंपर ऑफर जारी कर दिया है। इससे ग्राहक फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

Tecno Pop X की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Tecno Pop X भारत में 8,499 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। फोन की सेल एमेज़ोन पर शुरू हो गई है। लेकिन एमेज़ोन पर ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए पूरे 1000 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को ईएमआई के विकल्प को चुनना होगा। अगर ग्राहक ईएमआई विकल्प को नहीं चुनते तो भी उनको फोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Tecno Pop X के फीचर्स
यह फोन चिली ग्रीन और फ्लेयर व्हाइट जैसे 2 रंगों में पेश हुआ है। इस स्मार्टफोन में 12 नैनोमीटर का octa core Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया गया है। स्मार्टफोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन का 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट लॉन्च हुआ है।

इसी तरह इस फोन में 13 MP का सिंगल बैक कैमरा लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए कंपनी 15 W का फास्ट चार्जर भी फोन के साथ दे रही है।

फोन के डिजाइन पर ध्यान दें तो इसकी मोटाई 8.18 mm और वजन 182.6 ग्राम है। यह फोन Android 15 के साथ पेश हुआ है। सस्ते फोन होने के बावजूद फोन को IP64 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। यह एक 4G स्मार्टफोन है जो 3जी और 2जी नेटवर्क पर भी काम करता है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, टाइप सी जैक, ब्लूटूथ और वाईफ़ाई जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!