अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

HDFC Bank-1 अप्रैल से HDFC Bank के बदल जाएंगे नियम, जानें

On: March 3, 2026 5:34 PM
Follow Us:
hdfc banik
---Advertisement---

HDFC Bank-नए वित्त वर्ष की शुरुआत HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए थोड़ी भारी पड़ने वाली है. बैंक ने अपने लॉकर किराये में 184% तक की भारी बढ़ोतरी की है और साथ ही ATM से कैश निकालने के नियमों को भी सख्त कर दिया है.

लॉकर किराया: 184% तक की जबरदस्त बढ़ोतरी
बैंक ने लॉकर के वार्षिक किराये को बदला है. सबसे ज्यादा असर Extra Medium और Small साइज के लॉकर लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. मेट्रो शहरों में Extra Medium Locker का किराया 4400 रुपये से सीधे बढ़कर 12500 हो गया है. यानी पूरे 184% की वृद्धि हुई है. वहीं Extra Small Locker का किराया 1350 रुपये से बढ़कर 3300 रुपये यानी 144% की वृद्धि कर दिया गया है.

बैंक ने एक प्रीमियम कैटेगरी नई Metro Plus शुरू की है जहां चार्ज और भी ज्यादा होंगे. यहां Extra Large लॉकर के लिए आपको सालाना 40000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. यही नहीं अब लॉकर एक्सेस करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा.

ATM से UPI कैश निकालना अब फ्री नहीं!
अब तक कई ग्राहक ATM से बिना कार्ड के UPI के जरिए कैश निकाल लेते थे, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से इसका गणित बदल जाएगा. अब UPI के जरिए किए गए कैश विड्रॉल को आपकी मासिक फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा. अगर आप अपनी 5 फ्री ट्रांजेक्शन (HDFC ATM पर) की लिमिट पार कर लेते हैं, तो UPI से कैश निकालने पर भी आपको 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा. बैंक का उद्देश्य कैश ट्रांजेक्शन के बजाय डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और ATM के बढ़ते रखरखाव खर्च को कवर करना है.

बता दें क‍ि बैंकिंग अब धीरे-धीरे महंगी और अधिक डिजिटल होती जा रही है. HDFC बैंक का यह कदम अन्य बैंकों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है, इसलिए समय रहते अपनी बैंकिंग आदतों को बदलना ही समझदारी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!