अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Arvind Kejriwal-PM मोदी-अमित शाह पर केजरीवाल का बड़ा हमला, 4 साल से मुझे परेशान किया गया

On: February 27, 2026 4:40 PM
Follow Us:
Arvind Kejriwal
---Advertisement---

Arvind Kejriwal News : दिल्ली के चर्चित शराब घोटाला केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आ गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीाष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने शराब घोटाले के आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि बिना ठोस और पर्याप्त सबूतों के लगाए गए आरोप पर विश्वास नहीं किया जा सकता.

बता दें कि कोर्ट ने आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर कुलदीप सिंह को भी बरी कर दिया है. अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले पर कहा है कि सत्य की जीत हुई. हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया. सीटिंग सीएम को जेल में डाला गया. उन्होंने पूरे केस को फर्जी बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया.

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश रची. आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पूरी साजिश रची गई. मैं करप्ट नहीं. अपनी जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है. आज यह साबित हो गया. यह कहते कहते दिल्ली के पूर्व सीएम भावुक होकर फफक पड़े. यह केस दिल्ली सरकार की 2021-22 की एक्साइज पॉलिसी से संबंधित है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!