अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-3 बहनों के इकलौते भाई की मौत

On: February 25, 2026 9:04 PM
Follow Us:
Haryana hindi news
---Advertisement---

haryana news-अंबाला : आज कल के युवा नशे के जंजाल में फंसते जा रहे हैं। जहां अंबाला में जगाधरी हाईवे पर स्थित महेश नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खंडहर मकान के अंदर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान प्रिंस (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि युवक नशेड़ी था। प्रिंस की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक वह घर का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रिंस काफी समय से नशे का आदि था, जिसके कारण वह अक्सर घर से बाहर चला जाता था। बुधवार को राहगीरों ने हाईवे किनारे बने खंडहर मकान में युवक को बेसुध देखा। जिसकी सूचना तुरंत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक की मौत हो चुकी है। मृतक की मां कमलेश देवी ने रोते हुए बताया कि समझाने के बाद भी प्रिंस नहीं सुधरा तो करीब छह माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। तब से वह बाहर रह रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!