अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

March 2026 Bank Holidays : मार्च में देखें कब-कब बंद रहेंगे बैंक; नोट कर लें तारीखें

On: February 25, 2026 7:25 PM
Follow Us:
March 2026 Bank Holidays
---Advertisement---

Bank Holidays March 2026: मार्च 2026 का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी भागदौड़ भरा हो सकता है, क्योंकि इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. होली, ईद-उल-फितर और राम नवमी जैसे बड़े त्योहारों के साथ इस महीने कई राज्यों में 12 से 15 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं. आइये जानते हैं क‍ि मार्च 2026 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट दी गई है ताकि आप अपने काम समय पर निपटा सकें:

मार्च 2026 में कब-कब छुट्टियां हैं?
1 मार्च को रविवार है जो साप्ताहिक अवकाश है और इसल‍िए पूरे भारत में इस द‍िन बैंक बंद रहेंगे.
3 मार्च को मंगलवार के द‍िन होलिका दहन है और इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
4 मार्च बुधवार को धुलेंडी / होली का त्‍योहार है और ज्‍यादातर राज्‍यों में छुट्टी है.
8 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
14 मार्च शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार है. इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
15 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
19 मार्च गुरुवार को उगादी/गुड़ी पड़वा है, जो महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्‍यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
20 मार्च शुक्रवार को ईद-उल-फितर (संभावित) है. कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर / सरहुल का त्‍योहार है, ज‍िसकी वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
22 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
26 मार्च गुरुवार को राम नवमी है. उत्तर भारत सहित कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.
28 मार्च शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है और इसील‍िए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
29 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती है. कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों में छुट्टी रहती है.

लॉन्ग वीकेंड्स का उठाएं फायदा (Long Weekends)
मार्च में दो बड़े लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं, जो घूमने जाने वालों के लिए बेहतरीन मौका हैं. अगर आप 2 और 5 मार्च की छुट्टी ले लें, तो शनिवार (28 फरवरी) से लेकर बुधवार (4 मार्च) तक लंबी छुट्टी मिल सकती है. 20 मार्च (शुक्रवार) को छुट्टी और 21 मार्च (शनिवार/ईद) के साथ रविवार की छुट्टी मिलकर 3 दिन का ब्रेक देती है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!