*परिजनों की गैर मौजूदगी में घर से नाबालिग युवती हुई फरार*
#पिता ने पुलिस को युवती का हुलिया देकर मामले की सूचना कराई दर्ज#
सहसवान(बदायूं) सहसवान कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि घर में कोई मौजूद नहीं था परिजनों की गैर मौजूदगी में उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई पिता ने पुत्री का पुलिस को लिखित में हुलिया देकर मामले की सूचना अपराध संख्या 73 धारा 137)2 के अंतर्गत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।

