अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News : बंद घर से मिले एक ही परिवार के 5 शव, जमीन पर मिली पत्नी और तीन बच्चों की लाश

On: February 22, 2026 9:17 AM
Follow Us:
UP News
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बंद घर के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ये घर पिछले तीन दिनों से बंद था. आसपास के लोगों को जब घर से बदबू आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर जैसे ही एंट्री ली, वहां का भयानक मंजर देखकर उनके भी होश उड़ गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घर के एक कमरे में पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े हुए थे. जिनकी पहचान श्यामवीर सिंह (50) के रूप में हुई. मृतकों में उनकी पत्नी शीला(48), बेटियां आकांक्षा (10) और प्राची (12), और बेटा ग्रीस (8) शामिल हैं. शवों की हालत देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो कई दिन से अंदर पड़े थे. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने सबूत इकट्ठा किए.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति मजदूरी और छोटे काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि श्यामवीर ने पहले अपने परिवार को जहर दिया और फिर खुदकुशी कर ली. फिलहाल, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि परिवार किसी मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या किसी और दबाव में तो नहीं था. फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!